Advertisement Carousel

दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन ‘विश्वास’ — नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई


22 मामलों में 438 किलो गांजा, 33 आरोपी चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार


दुर्ग, 11 अक्टूबर 2025।
जिला पुलिस दुर्ग द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। एक सितंबर से शुरू हुए इस विशेष अभियान में अब तक लगभग 84.77 लाख रुपये की नशीली सामग्री जब्त की गई है।


पुलिस ने कुल 22 प्रकरणों में 438.748 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें छह आरोपी अन्य राज्यों के हैं। इसके अलावा हेरोइन (चिट्टा) के तीन मामलों में 33 आरोपी पकड़े गए हैं। थाना मोहन नगर के एक प्रकरण में 246 ग्राम चिट्टा के साथ 30 आरोपी अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं।


इस वर्ष जिले में पहली बार अफीम तस्करी के तीन आरोपी भी पकड़े गए, जिनमें दो आरोपी पंजाब के निवासी हैं।


नशीली दवाओं की बड़ी खेप जब्त
पुलिस ने अब तक 28,436 टैबलेट्स और कैप्सूल जब्त किए हैं। कुख्यात तस्कर वैभव खंडेलवाल से हजारों की संख्या में अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद किए गए, वहीं थाना दुर्ग कोतवाली में एक ही बार में 10,000 से अधिक नशीली दवाओं के टैबलेट जब्त किए गए।


16 सितंबर को चला विशेष अभियान
16 सितंबर को पुलिस ने एक दिन में एनडीपीएस के 17 प्रकरण दर्ज कर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 19.531 किलोग्राम गांजा और 106 टैबलेट्स/सीरप बरामद किए गए।


वाहनों की जब्ती और नष्टिकरण
नशा तस्करी में प्रयुक्त 72 वाहनों को राजसात कर MSTC वेबसाइट के माध्यम से नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है।


इसके अलावा 1 सितंबर को 239 मामलों में लगभग
1620.490 किग्रा गांजा,
277.29 ग्राम हेरोइन,
214.398 ग्राम ब्राउन शुगर और
2.73 लाख से अधिक नशीली दवाओं का नष्टीकरण किया गया।
मुख्य सफलता
थाना कुम्हारी में एक कंटेनर में छिपाकर लाई जा रही 388 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त की गई। इसमें महाराष्ट्र के दो अंतरराज्यीय तस्कर और चालक गिरफ्तार किए गए।


इसी तरह थाना मोहन नगर क्षेत्र में पंजाब के चार तस्करों से 246 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

error: Content is protected !!