Advertisement Carousel

आकाश तिवारी बने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष


रायपुर। लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के बाद आखिरकार रायपुर नगर निगम को नया नेता प्रतिपक्ष मिल गया है।

निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने आदेश जारी कर आकाश तिवारी को निगम का नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।


आकाश तिवारी ने संदीप साहू की जगह यह पदभार संभाला है। बताया जा रहा है कि पिछले 10 महीनों से नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते पद रिक्त था। अब आदेश जारी होने के साथ ही इस विवाद पर विराम लग गया है।


राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को भाजपा संगठन के अंदर नए समीकरणों के रूप में देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!