Advertisement Carousel

अगले महीने नवा रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देशभर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे — मुख्यमंत्री साय ने किया लोगो का अनावरण


नए वर्ष की शुरुआत के साथ राजधानी रायपुर साहित्यिक रंग में रंगने को तैयार है। नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य आयोजन होगा, जिसमें देशभर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे।


राज्य स्थापना के रजत वर्ष को यादगार बनाने की परिकल्पना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की थी, जो अब साकार रूप ले रही है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में साहित्य उत्सव के आधिकारिक लोगो का अनावरण किया।


अनावरण अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी। यह आयोजन केवल शब्दों का उत्सव नहीं, बल्कि राज्य की गौरवशाली साहित्यिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने का अवसर है।”


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।


तीन दिवसीय उत्सव में कवि सम्मेलन, साहित्यिक चर्चाएं, युवा मंच, पुस्तक विमोचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तावित हैं। आयोजकों के अनुसार देशभर के प्रसिद्ध साहित्यकारों और युवा लेखकों की सहभागिता इस उत्सव को विशेष बनाएगी।
साहित्य जगत के लिए यह आयोजन वर्ष की पहली बड़ी सांस्कृतिक भेंट माना जा रहा है।

error: Content is protected !!