खैरागढ़/राजनांदगांव। नक्सल प्रभावित MMC (मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) ज़ोन में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्ही में शनिवार सुबह CPI (माओवादी) संगठन के 12 सक्रिय कैडरों ने हथियारों के साथ पुलिस एवं प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
सरेंडर करने वालों में संगठन के CCM, DVCM, ACM व PM स्तर के बड़े सदस्य शामिल हैं, जिनके माथे पर कई गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल होने के आरोप रहे हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई इलाके में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बेहद बड़ी उपलब्धि है।
रामधेर के आत्मसमर्पण से तगड़ा झटका
CCM स्तर के कुख्यात नक्सली रामधेर मज्जी के आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियां ऐतिहासिक मान रही हैं। रामधेर के सरेंडर के बाद MMC ज़ोन में माओवादी नेटवर्क लगभग धराशायी होने की बात सामने आ रही है।
सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ दिलाया जाएगा
प्रशासन के अनुसार सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शांति प्रक्रिया व पुनर्वास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इससे क्षेत्र में बिछड़े युवाओं को मुख्यधारा में लौटने की प्रेरणा मिलेगी और सुरक्षा बलों का मनोबल भी उच्च स्तर पर पहुंचा है।
सरेंडर करने वाले माओवादी कैडरों की सूची व बरामद हथियार

