Advertisement Carousel

अंबिकापुर में पार्षद पुत्र की दबंगई, ST-SC एक्ट सहित गंभीर धाराओं में 9 पर मामला

Oplus_16908288


अंबिकापुर।
मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा में भाजपा पार्षद के पुत्र की दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने पार्षद पुत्र सहित 9 आरोपियों के खिलाफ ST-SC एक्ट समेत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है।


पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसकर चाकू की नोक पर उसका अपहरण किया, जबरन घर से घसीटते हुए बाहर निकाला और पास के जंगल में ले जाकर जानलेवा हमला करते हुए बेरहमी से पिटाई की। घटना के दौरान आरोपियों की गुंडागर्दी से इलाके में दहशत फैल गई और आस-पड़ोस के लोग सहमे रहे।


मामले में पुलिस ने उदय साहू, उत्तम साहू, आकाश यादव, अखिल सोनी सहित कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।


इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और राजनीतिक प्रभाव के दुरुपयोग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!