Advertisement Carousel

अटल जयंती पर 115 शहरों को मिलेगा अटल परिसर का उपहार


रायपुर, 24 दिसम्बर 2025।
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ के 115 नगरीय निकायों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से इनका लोकार्पण करेंगे, जबकि 114 निकाय वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे रायपुर के अटल एक्सप्रेस-वे स्थित फुंडहर चौक पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण और अटल परिसर का लोकार्पण करेंगे।


उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अटलजी के जन्म शताब्दी वर्ष को सरकार “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मना रही है। राज्य के 11 नगर निगम, 28 नगर पालिका और 76 नगर पंचायतों में एक साथ अटल परिसरों का लोकार्पण होगा।
उन्होंने बताया कि 192 नगरीय निकायों में 46.87 करोड़ रुपये की लागत से अटल परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें अटलजी की प्रतिमा स्थापना के साथ सौंदर्यीकरण और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं विकसित की गई हैं।


अटल परिसर शहरों में नागरिकों के लिए आकर्षक, सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!