Advertisement Carousel

“मेरा 24 घंटे राजनीति है, एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए करूंगा व्यापक दौरा” : अशोक साहू


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आज प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने की। इस दौरान आगामी तीन माह की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए अशोक साहू ने कहा कि “मेरा 24 घंटे राजनीति है। एक बार फिर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने के लिए हम सभी मिलकर प्रदेशभर का दौरा करेंगे और ओबीसी समाज को संगठित करेंगे।” उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए निरंतर जनसंपर्क और योजनाबद्ध कार्य आवश्यक है।


बैठक की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का परिचय हुआ।


परिचय सत्र के बाद भाजपा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को अधिकतम लाभ दिलाने पर चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक जिले में जिला प्रभारी नियुक्त करने एवं जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी रणनीति बनाई गई।


बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता, ओबीसी वर्ग के मुद्दों तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।


इस अवसर पर मोर्चा के महामंत्री उपकार चंद्राकार, घनश्याम चौधरी, विनय साहू, हेमराज सोनी, पंकज चंद्राकार, श्रवण यदु, लक्ष्मण गौतम, बसंत चंद्राकार, राजेन्द्र नायक, किशोर देवागंन, विजया जायसवाल, चुन्नीलाल साहू, नरेन्द्र निर्मलकर, भूपेश चंद्राकार, गजानंद, निर्देश दीवान, शातांनु साहू, होरीलाल सिन्हा, आशीष जायसवाल, किसुन यदु, तामेश्वर साहू, तुलसी साहू, देवकुमार, भागवत, गुलाब, पिंटू सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!