Advertisement Carousel

महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 21.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क


रायपुर / महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने शुक्रवार को 21.45 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है।


ईडी ने जिन लोगों की संपत्तियों को कुर्क किया है, उनमें रवि उप्पल, रजत कुमार सिंह, सौरभ आहूजा, विशाल रमानी, विनय कुमार, हनी सिंह, लकी गोयल और राजा गुप्ता शामिल हैं। एजेंसी के मुताबिक, यह कार्रवाई महादेव ऑनलाइन सट्टा रैकेट से जुड़ी अवैध कमाई और उसे विभिन्न माध्यमों से निवेश करने के जरिए हासिल की गई संपत्तियों पर की गई है।


ईडी अब तक इस मामले में करीब 2,621 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क और जब्त कर चुकी है। एजेंसी ने यह भी संकेत दिया है कि मामले में आगे और भी कार्रवाई की जा सकती है।


गौरतलब है कि महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में कई राज्यों में जांच चल रही है और कई बड़े चेहरों के नाम इसमें सामने आ चुके हैं। ईडी लगातार वित्तीय लेनदेन, हवाला नेटवर्क और संपत्तियों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!