Advertisement Carousel

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के दो अधिकारी निलंबित, रिश्वतखोरी पर सरकार की सख्त कार्रवाई

Business concept.


रायपुर, 27 जनवरी 2026। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सूरजपुर जिले के प्रेमनगर उप संभाग में पदस्थ सहायक अभियंता ऋषिकांत तिवारी और सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद के उप अभियंता प्रदीप कुमार बघेल को निलंबित कर दिया है।


दोनों अधिकारियों को हाल ही में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबन की कार्रवाई की है।


इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। विभाग में किसी भी स्तर पर अनियमितता, रिश्वतखोरी या पद के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित की योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

error: Content is protected !!