Advertisement Carousel

दुर्ग में बिना हेलमेट बाइक चलाते शिक्षा मंत्री, गजब के बयान पर फिर मचा विवाद


दुर्ग। बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाते नजर आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब उनका बयान चर्चा में है। वीडियो उनके ही फेसबुक पेज पर कुछ दिन पहले साझा किया गया था।


मामले पर सफाई देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि शहर में रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक ट्रैफिक नियमों में शिथिलता रहती है और उस दौरान नो-एंट्री खुला रहता है। उन्होंने दावा किया कि सुबह 7 बजे निकलने पर हेलमेट अनिवार्य नहीं होता।
मंत्री ने यह भी कहा कि एक कैबिनेट मंत्री का बिना सुरक्षा और प्रोटोकॉल आम नागरिक की तरह शहर में घूमना बड़ी बात है और मीडिया को इसे सकारात्मक रूप में दिखाना चाहिए। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि लोग बेवजह भ्रम न फैलाएं।


हालांकि, यातायात नियमों के जानकारों का कहना है कि हेलमेट पहनना हर समय अनिवार्य है, चाहे समय कोई भी हो। ऐसे में मंत्री के बयान पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

error: Content is protected !!