रायपुर | 04 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ की छात्र राजनीति में एक महत्वपूर्ण विकास के तहत NSUI जिला सचिव श्री शुभम शर्मा को राजीव गांधी स्टडी सर्कल (RGSC) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का छात्र सचिव (State Student Secretary) नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति RGSC के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. सतीश कुमार राय एवं राष्ट्रीय सह-समन्वयक डॉ. चायनिका उनियाल की स्वीकृति से की गई है। नियुक्ति आदेश राष्ट्रीय छात्र सचिव श्री सौरभ राय द्वारा जारी किया गया।
शुभम शर्मा लंबे समय से छात्र हितों, शिक्षा से जुड़े मुद्दों और सामाजिक सरोकारों पर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। छात्र राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई भूमिका में वे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में छात्रों को संगठन से जोड़ने, छात्र आंदोलनों को मजबूती देने और शैक्षणिक व वैचारिक गतिविधियों को विस्तार देने का कार्य करेंगे।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभम शर्मा ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ छात्रों के हित में कार्य करेंगे तथा प्रदेश में छात्र संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
