7 नक्सली ढेर, 25 लाख का इनामी नेता प्रभाकर मारा गया, C60 का जवान शहीद


अबूझमाड़ में C60 कमांडो द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान में बड़ी सफलता मिली है। दो दिनों से जारी मुठभेड़ में अब तक कुल 7 नक्सलियों को ढेर किया गया है, जिनमें 25 लाख रुपये का इनामी नक्सल नेता प्रभाकर भी शामिल है।


सुरक्षा बलों को पहले दिन 3 और दूसरे दिन 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए। सर्चिंग के दौरान मौके से 3 AK-47, 1 SLR सहित अन्य हथियार और नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है।


मुठभेड़ के दौरान C60 के जवान दीपक मंडावी वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने बहादुरी से लड़ते हुए दो नक्सलियों को ढेर किया और देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीद जवान को नम आंखों से अंतिम सलामी दी गई।


वहीं, जवान जोगा मडावी मुठभेड़ में घायल हुए हैं, जिनका गढ़चिरोली में उपचार जारी है। क्षेत्र में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

error: Content is protected !!