Advertisement Carousel

वायरल वीडियो के बाद प्रशासन की कार्रवाई, धान खरीदी केंद्र के 4 कर्मचारी बर्खास्त

रायपुर। आरंग विकासखंड के भलेरा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में धान के स्टैक को पानी से भिगोने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर प्राथमिक जांच के बाद चार कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।


सेवा समाप्त किए गए कर्मचारियों में प्रभारी समिति प्रबंधक विष्णु साहू, लिपिकीय सहायक उमेश कुमार साहू, प्रोसेस सर्वर इन्द्रमान निषाद और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जितेन्द्र साह शामिल हैं।


वायरल वीडियो में धान के स्टैक को पानी से भिगोने की शिकायत सामने आई थी, जिस पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी।


प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने चारों कर्मचारियों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। वहीं प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि विस्तृत जांच के बाद मामले में आगे भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

error: Content is protected !!