रायपुर |
छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से चार वर्ष का होगा या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
सरकारी हलकों में इस नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि PMO में डिप्टी सेक्रेटरी का पद नीति निर्माण और उच्चस्तरीय प्रशासनिक फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी का इस पद पर चयन राज्य के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।
