Advertisement Carousel

बिटिया की शादी का कार्ड लेकर पीएम मोदी से मिले स्वास्थ्य मंत्री, प्रधानमंत्री ने दिया स्नेहिल आशीर्वाद


मनेंद्रगढ़।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal अपनी बेटी डॉ. कंचन जायसवाल की शादी का निमंत्रण देने के लिए दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने संसद भवन में प्रधानमंत्री Narendra Modi से सपरिवार मुलाकात की। इस दौरान मंत्री जायसवाल ने प्रधानमंत्री को विवाह का निमंत्रण पत्र सौंपते हुए अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद लिया।


प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूरे आत्मीय भाव से जायसवाल परिवार से मुलाकात की और डॉ. कंचन के सिर पर हाथ रखकर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री के इस स्नेहिल व्यवहार से पूरा परिवार भावुक नजर आया।


स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की पुत्री डॉ. कंचन जायसवाल का विवाह Indore के एक पायलट के साथ तय हुआ है। विवाह समारोह 26 अप्रैल को आयोजित होगा। इस हाई-प्रोफाइल शादी में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक चेहरे शामिल हो सकते हैं।


दिल्ली प्रवास के दौरान मंत्री जायसवाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से विवाह समारोह में आमंत्रित करेंगे।

error: Content is protected !!