Advertisement Carousel

ट्रेलर रिलीज: ‘भूत बंगला’ में फिर साथ दिखेगी अक्षय–प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी


मुंबई। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhooth Bangla का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में एक बार फिर Akshay Kumar और निर्देशक Priyadarshan की हिट जोड़ी दर्शकों को हंसी और रहस्य से भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार है। ट्रेलर में कॉमेडी, हॉरर और अफरा-तफरी का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है।


फिल्म में Paresh Rawal, Rajpal Yadav और Tabu जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग ट्रेलर में ही दर्शकों को खूब गुदगुदाती दिख रही है, वहीं असरानी का तड़का भी हास्य को और बढ़ाता है।


ट्रेलर में एक रहस्यमयी बंगले की कहानी दिखाई गई है, जिसमें डर और कॉमेडी दोनों का संतुलन रखा गया है। लंबे समय बाद अक्षय कुमार अपने पुराने कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शक काफी समय से मिस कर रहे थे।


करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर साथ आई है। इससे पहले दोनों ने कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को खूब हंसाया है। यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
Balaji Motion Pictures के बैनर तले बनी इस फिल्म को Ekta Kapoor, शोभा कपूर और अक्षय कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के एडवांस पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!