Advertisement Carousel

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज, श्रेया घोषाल–विशाल मिश्रा की आवाज़ ने जीता दिल


मुंबई। Salman Khan की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया रोमांटिक गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। सुकून भरे इस ट्रैक में युद्ध के माहौल के बीच पनपते प्यार की खूबसूरत कहानी दिखाई गई है, जिसे नए चेहरे ज़ैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया है।


गाने के विजुअल्स काफी शांत और खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किए गए हैं, जो दर्शकों को एक इमोशनल सफर पर ले जाते हैं। दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री भी गाने में खास नजर आती है, जिससे फिल्म की कहानी में रोमांस और भावनाओं की नई परत जुड़ती है।


इस गीत को अपनी मधुर आवाज़ से सजाया है Shreya Ghoshal और Vishal Mishra ने। संगीत शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह ने दिया है, जबकि बोल विश्वदीप ज़ीस्त ने लिखे हैं। गाने की कोरियोग्राफी Shabina Khan ने की है, जिसने इसे और भी ग्रेसफुल बना दिया है।


फिल्म में ज़ैन शॉ, जो इससे पहले OTT सीरीज़ क्लास और स्ट्रेंज सिटी के लिए जाने जाते हैं, एक नए अंदाज में नजर आएंगे। वहीं अभिश्री सेन इस फिल्म के जरिए इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं।


Apoorva Lakhia के निर्देशन में बनी यह फिल्म Salman Khan Films के बैनर तले तैयार हुई है। फिल्म को Salman Khan ने प्रोड्यूस किया है और इसमें Chitrangada Singh भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।


निर्माताओं के मुताबिक ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ बहादुरी, बलिदान और जज्बे की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी, जिसमें देशभक्ति के साथ-साथ मानवीय भावनाओं की गहरी झलक भी देखने को मिलेगी।

error: Content is protected !!