Advertisement Carousel

सागौन की तस्करी करते 5 आरोपी गिरफ्तार, महिंद्रा वाहन में ले जा रहे थे लाखों की लकड़ी


बलौदाबाजार जिले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन की अवैध तस्करी का पर्दाफाश किया है। अर्जुनी वन परिक्षेत्र की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बंगलापाली सोनाखान के पास घेराबंदी कर महिंद्रा वाहन में सागौन की इमारती लकड़ी ले जा रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि आरोपी वाहन में सागौन के गोले (लकड़ी) भरकर ले जा रहे थे। वन विभाग ने मौके से वाहन सहित सागौन जब्त कर लिया है। जब्त लकड़ी की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।


यह कार्रवाई बीती रात की बताई जा रही है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!