Advertisement Carousel

डोंगरगढ़ थाने का VIDEO वायरल होते ही एक्शन, ASI व आरक्षक सस्पेंड


राजनांदगांव / डोंगरगढ़
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना से जुड़ा कथित लेन-देन का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक एएसआई और एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे जिले में मामला चर्चा का विषय बन गया है।

वायरल वीडियो में थाना परिसर के भीतर एक एएसआई, जिन्हें रोहित खूंटे बताया जा रहा है, संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वे अपने मोबाइल फोन पर एक महिला की फोटो ज़ूम करके देखते नजर आते हैं। इसके बाद एक वर्दीधारी आरक्षक कथित रूप से नगदी लेकर उसे अपनी जेब में रखता दिखाई देता है।


वीडियो के आगे के हिस्से में “मामला निपटाने” के नाम पर और पैसों की मांग किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं।


मामले के सामने आते ही जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए एएसआई रोहित खूंटे और संबंधित आरक्षक को निलंबित कर दिया। दोनों पुलिसकर्मियों को रक्षित केंद्र राजनांदगांव अटैच किया गया है और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।


साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि थाने के भीतर इस तरह की गतिविधियां कैसे चल रही थीं और क्या थाना स्तर पर इसकी जानकारी थी या नहीं।

फिलहाल पुलिस विभाग की इस त्वरित कार्रवाई को “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!