Advertisement Carousel

भिलाई सेक्टर-7 में पीलिया का प्रकोप, 22 से अधिक बच्चे बीमार, दो की हालत गंभीर


भिलाई नगर। शहर के सेक्टर-7 स्थित वार्ड क्रमांक 67 में पीलिया के मामले सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां 22 से अधिक बच्चों में पीलिया के लक्षण पाए गए हैं, जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज अस्पताल के आईसीयू में किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बच्चों में शुरुआत वायरल फीवर से हुई, जिसके बाद जांच में पीलिया की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जांच में दूषित पानी को संक्रमण का मुख्य कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में सीवरेज का गंदा पानी पीने के पानी की पाइपलाइन में मिल गया, जिससे लोगों में संक्रमण फैल गया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके की पाइपलाइन काफी पुरानी हो चुकी है और लंबे समय से खराब हालत में है। बीएसपी प्रबंधन द्वारा समय पर पाइपलाइन नहीं बदले जाने के कारण यह स्थिति बनी है।


मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य अमले ने घरों से पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं और लोगों को एहतियात के तौर पर पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। वहीं प्रभावित बच्चों के स्वास्थ्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

error: Content is protected !!