Advertisement Carousel

भाटापारा से खुला अंतरराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क, हिमाचल के सोलन से 16 आरोपी गिरफ्तार


बलौदाबाजार।
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार, जिले के भाटापारा शहर निवासी आरोपी अजय बत्रा को 4 अप्रैल को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलते हुए गिरफ्तार किया गया था। उसके मोबाइल फोन की गहन जांच के दौरान अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में दबिश देकर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया।


कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 7 लैपटॉप, 2 आईपैड, 48 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड और 2 बैंक खाते समेत बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त किए गए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।


पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी सोलन के एक किराए के मकान में बैठकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। गिरोह में शामिल आरोपी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर के रहने वाले हैं।


फिलहाल पुलिस गिरोह के नेटवर्क, लेन-देन और अन्य जुड़े लोगों की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!