रायपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi की स्वदेशी अपनाने की अपील का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। राज्य के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अब विदेशी कंपनी की गाड़ी की जगह देश में निर्मित वाहन से सफर करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी सरकारी सवारी में बदलाव करते हुए विदेशी कंपनी की गाड़ी Toyota Fortuner को छोड़कर अब भारतीय कंपनी की Mahindra Scorpio-N को चुना है। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है जब उन्होंने अपनी गाड़ी में बदलाव किया है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री लगातार लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील करते रहे हैं। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने खुद भी स्वदेशी वाहन से सफर करने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में बनी वस्तुओं को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है। इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और स्थानीय उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलता है।
