Advertisement Carousel

प्रतिमा अनावरण विवाद, आजाद की प्रतिमा पर सियासत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर केस




अंबिकापुर में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अनावरण को लेकर सियासत गरमा गई है। सरगुजा युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। यह मामला उस वक्त तूल पकड़ गया जब मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से एक रात पहले ही प्रतिमा का अनावरण कर दिया गया।

दरअसल 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों अंबिकापुर में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण होना प्रस्तावित था। लेकिन कार्यक्रम से एक रात पहले सरगुजा युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा ने नगर निगम और शहर सरकार पर आजाद की प्रतिमा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्वयं प्रतिमा का अनावरण कर दिया।


इस मामले में नगर निगम के सहायक अभियंता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने विकल झा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली टिप्पणियां करने तथा सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने के आरोप में अपराध दर्ज किया है।
घटना सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में भी इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

error: Content is protected !!