Advertisement Carousel

रायपुर में 21 फीट ऊंची बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, सीएम साय बोले– न्याय और समानता का संदेश देता रहेगा उनका जीवन


रायपुर, 14 अप्रैल। भारत रत्न B. R. Ambedkar की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में उनकी 21 फीट ऊंची पंचधातु से निर्मित भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर के सामने स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम में Vishnu Deo Sai ने प्रतिमा का अनावरण किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के नेतृत्व और उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान ने वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने का कार्य किया है। उनके विचार आज भी समाज को न्याय और समानता की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं।


मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति की मांग पर मंगल भवन, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों के लिए 60 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह राशि स्थानीय स्तर पर सामाजिक गतिविधियों और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।


मुख्यमंत्री ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि बाबा साहेब ने विपरीत परिस्थितियों में भी Columbia University से उच्च शिक्षा प्राप्त कर यह सिद्ध किया कि शिक्षा समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है, जिससे समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिल रहे हैं।


महिला सशक्तिकरण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति वहां की महिलाओं की स्थिति से आंकी जाती है। उन्होंने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


कार्यक्रम में कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब, सांसद Brijmohan Agrawal, विधायक किरण सिंह देव, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!