Advertisement Carousel

एसपी ऑफिस में युवक ने खाया जहर, कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर उठाया कदम


जांजगीर-चांपा।
जांजगीर-चांपा में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय परिसर में ही जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। युवक की पहचान टी.आर. साहू के रूप में हुई है, जो मड़वा गांव का निवासी बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि टी.आर. साहू पिछले कई दिनों से एसपी कार्यालय में अपनी शिकायत को लेकर चक्कर लगा रहा था। युवक ने अपने मकान मालिक पर आरोप लगाया है कि वह उसकी भाभी की एलआईसी राशि निकालने की साजिश कर रहा है। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर युवक गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और वहीं जहर खा लिया।


घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तुरंत युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।


मामले की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी उमेश कश्यप मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। युवक का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!