Advertisement Carousel

पांड़ेगा कांड के विरोध में बंगाली समाज का महासंग्राम, 24 अप्रैल को पखांजूर में विशाल धरना


पखांजूर:
पांड़ेगा गांव में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ बंगाली समाज ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। इस मामले को लेकर 24 अप्रैल को पखांजूर में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


बंगाली समाज के नेताओं का दावा है कि इस प्रदर्शन में 20 से 25 हजार लोग शामिल होंगे और बड़ी संख्या में समाज के लोग सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाएंगे।


समाज के लोगों का आरोप है कि पांड़ेगा गांव में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर 6 गरीब परिवारों के घरों को उजाड़ दिया, जो अमानवीय कार्रवाई है। इसे लेकर समाज में भारी आक्रोश है।


छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।


धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को राहत देने की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!