Advertisement Carousel

भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा और ओ.पी. चौधरी की एंट्री, कई दिग्गज बाहर


रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन करते हुए नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। नए कोर ग्रुप में डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी को शामिल किया गया है, जबकि वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम और गौरीशंकर अग्रवाल को बाहर कर दिया गया है।


भाजपा के इस फैसले को संगठन में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने और आगामी चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। नई टीम में युवा और सक्रिय चेहरों को जगह देकर पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अब संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल पर जोर रहेगा।


राजनीतिक गलियारों में इस बदलाव को बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रदेश में भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने, 2028 विधानसभा चुनाव और आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।


कोर ग्रुप भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक मंच माना जाता है, जहां संगठन और सरकार से जुड़े बड़े फैसलों पर चर्चा होती है। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं की छुट्टी और नए चेहरों की एंट्री ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

error: Content is protected !!