Advertisement Carousel

फाफाडीह में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 15 आरोपी गिरफ्तार


रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की सेंट्रल जोन रात्रि गश्त टीम और थाना गंज पुलिस ने फाफाडीह इलाके में चल रहे जुए के फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 54 हजार 500 रुपए नगद, 52 ताश पत्ती, मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल किए गए वाहन जब्त किए हैं।


पुलिस के अनुसार 13 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फाफाडीह क्षेत्र के एक मैदान में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना गंज पुलिस और रात्रि गश्त टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।


गिरफ्तार आरोपियों में सतपाल सिंह, गजेन्द्र कुमार साहू, ओमप्रकाश चन्द्रा, परमानंद कुर्रे, नरेन्द्र सागर, दीपक पात्रे, विक्की रोचवानी, संजय कुकरेजा, अभिषेक माणिकपुरी, ओंकार साहू, पवन कस्तूरिया, कमल रन्झेला, सौरभ जैन, मुकेश नारायणी और मोहित धीवानी शामिल हैं।


पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!