Advertisement Carousel

फेक शादी पर फूटा गुस्सा: भिलाई में ‘फेक मैरिज इवेंट’ रद्द, रिसोर्ट मैनेजर गिरफ्तार


499 रुपए में “नकली शादी” कराने की तैयारी, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा; पुलिस चौकी का घेराव


दुर्ग/भिलाई। भिलाई में “फेक मैरिज इवेंट” के नाम पर आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। जेवरा सिरसा स्थित एक रिसोर्ट में 30 मई को ऐसा इवेंट रखा गया था, जिसमें कपल्स को दूल्हा-दुल्हन बनाकर नकली शादी का अनुभव कराया जाना था। कार्यक्रम के लिए 499 रुपए एंट्री फीस तय की गई थी और शादी जैसी रस्में करवाने का भी दावा किया जा रहा था।


जैसे ही इस कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों को मिली, विरोध तेज हो गया। हिंदू युवा मंच समेत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की गई और इवेंट को हिंदू धर्म एवं विवाह संस्कार का अपमान बताया गया।


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विवाह हिंदू संस्कृति का पवित्र संस्कार है, जिसे “मनोरंजन” और “फेक शो” बनाकर पेश करना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है।


विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिसोर्ट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत आरोपी को कोर्ट में पेश किया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!