Advertisement Carousel

5 नए मेडिकल कॉलेजों को NMC से नहीं मिली मान्यता, स्वास्थ्य मंत्री बोले- ‘मैच अभी बाकी है’


रायपुर। छत्तीसगढ़ के पांच नए मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से फिलहाल मान्यता नहीं मिलने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सरकार ने फैसले के खिलाफ अपील की है और इसी सत्र से पढ़ाई शुरू होने की पूरी उम्मीद है।


कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को मेडिकल कॉलेजों के खुलने का स्वागत करना चाहिए। मंत्री ने दावा किया कि सरकार ने NMC की लगभग 99 प्रतिशत गाइडलाइन पूरी कर ली हैं, 220 बिस्तरों वाले अस्पताल तैयार हैं और फैकल्टी की नियुक्तियां भी की जा चुकी हैं।


गौरतलब है कि NMC ने इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी और दस्तावेजों में कमी का हवाला देते हुए प्रदेश के पांच नए मेडिकल कॉलेजों को फिलहाल मान्यता नहीं दी है, जिसके बाद राज्य सरकार ने अपील दायर की है।

error: Content is protected !!