Advertisement Carousel

तेज आंधी-तूफान में महालक्ष्मी उद्योग की बाउंड्री वॉल गिरी, कई मजदूरों के दबने की आशंका


रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। महालक्ष्मी उद्योग की बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे मजदूरों का अस्थायी निवास होने के कारण कई लोगों के मलबे में फंसने की आशंका जताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में एक गर्भवती महिला घायल हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं अब तक तीन लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर मलबे से बाहर निकाल लिया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे में अन्य लोगों के फंसे होने की संभावना को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है।


प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी संभावित प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।

error: Content is protected !!