Advertisement Carousel

धमतरी में बिजली बनी मौत, 40 बेजुबान पशुओं की गई जान

धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमरपाली में आकाशीय बिजली गिरने से 39 भेड़ों और एक बकरी की मौत हो गई। इस घटना में पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।


जानकारी के अनुसार राजस्थान से आए भेड़पालक अपने पशुओं के साथ डुमरपाली स्थित नर्सरी परिसर में डेरा डाले हुए थे। गुरुवार शाम अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से 39 भेड़ों और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद पशुपालकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा नुकसान का आकलन शुरू कर दिया। प्रभावित पशुपालकों ने शासन से मुआवजे की मांग की है।


ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दौरान पशु एक स्थान पर खड़े थे, तभी बिजली गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!