Advertisement Carousel

नौगई ट्रिपल मर्डर कांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां पहुंचीं 12


बैकुंठपुर। जिले के बहुचर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर कांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में अनिल तिवारी, मनीष त्रिपाठी और जितेंद्र त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।


मेडिकल जांच के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इन नई गिरफ्तारियों के साथ ही इस चर्चित हत्याकांड में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।


नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर पूरे प्रदेश में लगातार चर्चा बनी हुई है। पीड़ित परिवार के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!