Advertisement Carousel

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार

Business concept.


अंबिकापुर में बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालकों के फरार होने की बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार देर शाम तेज बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर 11 अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़कर भाग निकले।


बताया जा रहा है कि अपचारी बालकों ने पहले खिड़की तोड़ी और फिर पीछे की दीवार फांदकर परिसर से फरार हो गए। घटना के समय मुख्य द्वार पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे, बावजूद इसके बालक भागने में सफल रहे।


एक साथ 11 अपचारी बालकों के फरार होने की सूचना मिलते ही बाल संप्रेक्षण गृह प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चला रही है और फरार बालकों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना ने संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!