Advertisement Carousel

फिर खुलेगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल, हजारों महिलाओं को मिलेगा मौका

रायपुर।
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। महतारी वंदन योजना का पोर्टल एक बार फिर खोला जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अनुमति मिल चुकी है और विभागीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। संभावना है कि अगले एक सप्ताह के भीतर पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा।


मंत्री राजवाड़े ने कहा कि पोर्टल खुलने के बाद वे महिलाएं भी आवेदन कर सकेंगी, जो पहले किसी कारणवश योजना से नहीं जुड़ पाई थीं। दस्तावेजों की कमी, तकनीकी त्रुटियों या अन्य वजहों से वंचित रह गई पात्र महिलाओं को एक और अवसर मिलेगा। इससे प्रदेशभर की हजारों महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।


विशेष रूप से बस्तर संभाग की महिलाओं को इस फैसले से बड़ा फायदा होगा। लंबे समय से नई पात्र महिलाओं को योजना में शामिल करने की मांग उठ रही थी। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद अब सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है और अब नए आवेदनों का रास्ता भी साफ होने जा रहा है।

error: Content is protected !!