Advertisement Carousel

दुर्ग में लाखों के जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार


₹9.04 लाख नकद, 10 मोबाइल और ताश की गड्डियां जब्त, मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग। जिले के रायपुर नाका क्षेत्र में मोहन नगर पुलिस ने लाखों रुपये के जुए के फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ताश के पत्तों पर लाखों रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे।


मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹9 लाख 4 हजार नकद, 10 मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद कर जब्त की हैं।


पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना मोहन नगर में जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!