Advertisement Carousel

पत्नी के जाने से नाराज़ पति हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा


बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के लोधी गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक युवक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया और घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।


बताया जा रहा है कि पत्नी के घर छोड़कर चले जाने से नाराज़ युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।


युवक की जिद है कि जब तक उसकी पत्नी वापस नहीं आएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।


पुलिस और प्रशासन लगातार युवक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!