Advertisement Carousel

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पांच मजदूर, पोल स्थापना के दौरान हुआ बड़ा हादसा


बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में शुक्रवार को नगर निगम द्वारा कराए जा रहे इलेक्ट्रिक पोल स्थापना कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पोल खड़ा करते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करंट फैल गया और मौके पर काम कर रहे पांच मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे में चार पुरुष और एक महिला मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों और अधिकारियों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मजदूर पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के बिना कार्य कर रहे थे। हादसे के बाद संबंधित विभाग और जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि पोल स्थापना के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं तथा कहीं किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं बरती गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!