Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 नई MBBS सीटों को NMC की मंजूरी



गीदम, कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई


रायपुर। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात देते हुए गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। प्रत्येक कॉलेज में 50-50 एमबीबीएस सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश शुरू होंगे। इससे प्रदेश में एक साथ 250 नई एमबीबीएस सीटों का इजाफा होगा।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर युवा को डॉक्टर बनने का अवसर उपलब्ध कराना और दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गीदम से लेकर कुनकुरी तक मेडिकल कॉलेजों की स्थापना डबल इंजन सरकार की विकास प्रतिबद्धता का प्रमाण है।


स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मंजूरी पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पांच नए मेडिकल कॉलेजों से प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!