Advertisement Carousel

राजधानी में प्रतिबंधित एनालॉग पनीर का कारोबार बेनकाब, शहर में पांचवी कार्यवाही


रायपुर में फूड एंड सेफ्टी विभाग ने प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के कारोबार का खुलासा करते हुए करीब 650 किलो पनीर जब्त किया है। विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर जोरा मॉल के पास एक पिकअप वाहन को रोककर कार्रवाई की। पनीर की यह खेप ओडिशा भेजी जा रही थी।


जांच में सामने आया कि बीरगांव स्थित पंछी डोर्स एंड प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में ‘सांवरिया सेठ मिल्क एंड प्रोडक्ट’ के नाम से पनीर तैयार किया जा रहा था। विभाग ने जब्त पनीर के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आज दोपहर तक आने की संभावना है।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 31 जुलाई को राजपत्र के जरिए एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद राजधानी में इसके निर्माण और परिवहन का मामला सामने आया है। विभाग के मुताबिक, पिछले एक महीने में रायपुर में नकली/प्रतिबंधित पनीर को लेकर पांच कार्रवाई की जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!