Advertisement Carousel

राजस्थान में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, डबल इंजन सरकार के काम पर जनता की मुहर : सीएम साय

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि 10 नगर निगमों में से 7 पर भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास का परिणाम है।

सीएम साय ने कहा कि कोटा में राहुल गांधी द्वारा ‘झूठ की गूंज’ फैलाने की कोशिश की गई, लेकिन वहां कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस नतीजे से देशभर में राहुल गांधी के झूठ का पूरी तरह पर्दाफाश हो गया है।

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!