Advertisement Carousel

प्रीमियम शराब दुकानों में 1 अक्टूबर से कैश बंद, ऑनलाइन पेमेंट से ही मिलेगी शराब

रायपुर। प्रदेश की प्रीमियम शराब दुकानों में अब शराब खरीदने के लिए ग्राहकों को नगद भुगतान की सुविधा नहीं मिलेगी। आबकारी विभाग ने प्रीमियम शॉप में कैश लेन-देन बंद करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 1 अक्टूबर से केवल ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से ही शराब की बिक्री की जाएगी।

आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 30 सितंबर तक ग्राहक नगद भुगतान कर शराब खरीद सकेंगे। इसके बाद प्रीमियम दुकानों में कैश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। ग्राहकों को शराब खरीदने के लिए डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा।

विभाग का यह कदम शराब की बिक्री में होने वाली ओवररेटिंग पर अंकुश लगाने और लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। ऑनलाइन भुगतान होने से बिक्री का डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा, जिससे निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने जैसी शिकायतों पर निगरानी आसान होगी।

आबकारी विभाग ने प्रीमियम शराब दुकानों को नए भुगतान व्यवस्था के अनुरूप आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। 1 अक्टूबर से व्यवस्था लागू होने के बाद नगद लेकर पहुंचने वाले ग्राहकों को ऑनलाइन माध्यम से ही भुगतान करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!