Advertisement Carousel

आंख-फोड़वा कांड – जांच हेतु कांग्रेस की जांच समिति गठित

रायपुर / राजनांदगांव नगर स्थित क्रिश्चय फेलोशिप हॉस्पिटल में आयोजित नेत्र शिविर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान बरती गई लापरवाही से मरीजों की आंखे खराब होने की घटना को गंभीरता से लेते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता के संयोजकत्व में 9 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। 

जांच समिति में प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, विधायक भोलाराम साहू, विधायक तेजकुंवर नेताम, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ इंका नेता डॉ. विनय जायसवाल, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष श्रीकिशन खंडेलवाल, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष अलाली राम यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान, शहर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा है।

जांच समिति के सदस्यों को कहा गया है कि वे तत्काल हॉस्पिटल का दौरा कर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व पीड़ितों से भेंटकर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होवे तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुये अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे।

error: Content is protected !!