Friday, March 28, 2025
Uncategorized सुकमा नक्सली हमले के बाद समाप्त हुई तीसरे दिन...

सुकमा नक्सली हमले के बाद समाप्त हुई तीसरे दिन की जनसंपर्क यात्रा, चरचा में दी गई शहीद जवानों को श्रद्धांजलि

-

रायपुर / भाजपा की विधानसभा स्तरीय जनसंपर्क यात्रा का आयोजन तीसरे दिन नगरपालिका शिवपुर चरचा क्षेत्र में किया गया। श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा का सर्वप्रथम उत्साह पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जिसके बाद वार्डो में श्रम मंत्री के नेतृत्व में पदयात्रा शुरू किया गया। यहां प्रत्येक घरो में जनसपंर्क करते हुए श्रम मंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी सुभाषनगर , विवेकानंद, महाराणा प्रताप,पश्चमी नेपाल गेट आदि स्थानों पर पहुँचे, जहां भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने दी। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों से नागरिकों को अवगत कराया।

श्री राजवाड़े ने बताया कि चरचा में छठ घाट, विभिन्न स्थानों पर सड़के, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है,तो वहीं सरडी में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। सरकार द्वारा 1.5 करोड़ रुपये पेयजल के लिए दिया गया है तो वहीं निर्माण कार्यों के लिए भी करोड़ो की स्वीकृति दी गई है। सरकार बिना भेदभाव के विकास कर रही है, श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने नगरपालिका में बैठे कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष को विकास कार्यों के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

जनसंपर्क यात्रा के दौरान ही श्रम मंत्री को सूचना मिली कि सुकमा में नक्सली हमले में 9 जवान शहीद हो गए हैं।उसके बाद उन्होंने आज की जनसंपर्क यात्रा को यहीं स्थगित कर दिया । जिसके बाद राजीव गांधी चौक में शोक सभा आयोजित कर शहिद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई,श्रम मंत्री ने नक्सली घटना की तीखी निंदा की है।

इस दौरान राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष गिरवारधारी सिंह,बसन्त राय, रेवा यादव, पवन विश्वकर्मा,महामंत्री अभिमन्यु मुदली,अरुण जायसवाल,यूपी सिंह , रवीश गुप्ता शांति देवी डॉ मोहन डाली, उमाशंकर , बद्री प्रसाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Latest news

भोरमदेव महोत्सव में उपद्रव: कबीरधाम पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ?

कवर्धा / भोरमदेव महोत्सव के दौरान हुए उपद्रव को लेकर कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल...

रायपुर नगर निगम का 2025 का बजट पेश: 1529 करोड़ का फायदे का बजट

रायपुर: रायपुर नगर निगम का 2025 का वार्षिक बजट आज महापौर मीनल चौबे...

CBI की छापेमारी पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल ने मोदी-शाह पर लगाया संरक्षण का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में CBI की छापेमारी को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया...

15 घण्टे की छापेमारी, भूपेश बघेल ने मीडिया से कहा, फिर कुछ नहीं मिला ?

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर केंद्रीय...
- Advertisement -

कश्मीर की वादियों में बसा स्वर्ग: बेताब घाटी भी हैं अद्भुत, ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए मजेदार

पहलगाम (अनंतनाग)।बर्फ से ढके पहाड़ों, हरी-भरी वादियों, बहती नदियों और घने जंगलों...

अन्नपूर्णा सर्किट: हिमालय की गोद में बसा दुनिया का सबसे खूबसूरत हाई-एल्टीट्यूड ट्रेक

काठमांडू: नेपाल में स्थित अन्नपूर्णा सर्किट ट्रेक को दुनिया के सबसे रोमांचक...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!