** नरकेली सरपंच भाजपा में शामिल
कोरिया / बैकुंठपुर – भाजपा की विधानसभा स्तरीय जनसपंर्क यात्रा इन दिनों जोर-शोर से चल रही है। श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताआें की टोली गांव- गांव पहुंचकर लोगो से मुलाकात कर रही है। लोगो की समस्याओं को सुनकर तत्काल निराकरण भी किया जा रहा है। दोपहर से लेकर यात्रा देर रात तक ग्रामीण क्षेत्रों मे जारी है, जिससे नागरिकों के बीच अच्छा वातावरण देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को जनसंपर्क यात्रा कुडे़ली मंडल अंतर्गत ग्राम सरईगहना,परचा बस्ती, मंडलपारा, मझगंवा, नरकेली आदि स्थानों पर पहुंची जहां नागरिकों ने अपने बीच सहज अंदाज में श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े को पाकर खुशी का इजहार करते हुए उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इन ग्रामीण अंचलो में दोपहर के वक्त पेड़ की छांव और रात में गांव के सार्वजनिक स्थल पर श्रम मंत्री ने चौपाल लगाई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्वागत की श्रृंखला के बाद नागरिकों को श्रम मंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उसके संचालन के बारे में जानकारी एकत्र की। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य योजना, राशन कार्ड, पट्टा आदि के बारे में उन्होने विशेष रूप से जानकारी हासिल किया और कमी पाये जाने पर संबंधित विभाग को तत्काल निराकरण करनें का निर्देश दिया।

अलग-अलग स्थानों पर आयोजित यात्रा के दौरान श्रम मंत्री ने लोगो को विकास कार्यो से भी अवगत कराया और कहा कि लोग पहले जानते नही थे कि विकास होता क्या है। इन क्षेत्रो मे सड़क नही थी, बिजली की कमी थी, पेयजल की व्यवस्था नही थी लेकिन सरकार ने इन सभी जरूरतो को पूरा किया जिससे लोगो को लाभ हो रहा है। उन्होने कहा कि मेरा सिर्फ एक ही काम है जनसेवा। लोगो की सेवा के लिए मैं 24 घंटे तत्पर रहता हूं उनकी परेशानियों को तुरंत हल करनें का प्रयास करता हूं। आधी रात में भी यदि कोई मोबाईल पर काल कर के अपनी दिक्कत बताता है तो उसका हल निकालता हूं। श्रम मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि पहले जनप्रतिनिधि क्षेत्र में आना जरूरी नही समझते थे, लोगो के सुख दुख में कभी शामिल नही होते थे नागरिकों को पता नही होता था कि विधायक होता क्या है, आमजन और विधायक के बीच बहुत खाई होती थी लेकिन इस खाई को मैनें खत्म करनें का प्रयास किया है। अब लोग बेझिझक अपनें विधायक के पास पहुंचते हैं और अधिकारपूर्वक अपना काम कराते हैं। कार्यक्रम को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर नरकेली सरपंच श्यामचंद खलखो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिसका श्रम मंत्री ने गमछा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, रामधनी गुप्ता, रेवा यादव,विजय राजवाड़े, सुखदेव राजवाड़े,अंचल राजवाड़े, सुभाष साहू, उत्तम साहू,रामधन देवांगन,अरूण जायसवाल, अरशद खान, प्रताप सिंह, ओमेश्वरी राजवाड़े,परवीन सिंह, सौभाग्यवती सिंह, धमरमवती राजवाड़े समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
