चिरमिरी महापौर डमरू व बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव सहित 3 जनपद सदस्य कांग्रेस में शामिल

रायपुर / नगरीय निकायों के दो महत्वपूर्ण नेता चिरमिरी के महापौर डमरू रेड्डी और बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और छत्तीसगढ़ के प्रभारी पी.एल. पुनिया के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले और कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की। दोनों ही नेताओं के कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की गई।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने चिरमिरी के महापौर डमरु रेड्डी और बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव को कांग्रेस की सदस्यता दिए जाने का स्वागत करते हुये कहा है कि आज 73वें और 74वें संविधान संशोधन की 25वीं सालगिरह के दिन नगरी निकायों से जुड़े इन दोनों ही नेताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत है।

पार्टी के आलाकमान नेताओं ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी। यह उपलब्धि इसलिए महत्वपूर्ण है कि पंचायती राज व्यवस्था लागू होने की 25वीं सालगिरह थी और कांग्रेस के दो नेता पंचायती राज से जुड़े हुये थे, जिन्होंने कांग्रेस में पुनः अपनी आस्था प्रकट की है।

बता दे इनके अलावा 3 जनपद सदस्य ने भी आज कांग्रेस प्रवेश किया है।

error: Content is protected !!