राजस्थान – कोलायत से राहुल सेवग / उपखंड क्षेत्र कोलायत के गांव झझु में एक युवक ने जहर पीकर जान जान दे दी।
मृतक युवक सुनील बिश्नोई पिता छोटू राम बिश्नोई जिसकी उम्र 24 साल थी। कोलायत थानाधिकारी जगदीश सिंह शेखावत से मिली जानकारीे के अनुसार बताया गया कि रात करीब 10:00 बजे तक वह TV देख कर सो गया था। उसके बाद में उसने जहर पीकर अपनी जान ली। पुलिस के मुताबिक जहर क्यों पिया है उसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। पुलिस प्रशासन के अंतर्गत शव का पोस्टमार्टम बीकानेर पीबीएम अस्पताल में करवाया गया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम करवाने के बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
