बीकानेर / छतरगढ़ से पवन कशयप की रिपोर्ट…
भारतीय जनता युवा मोर्चा बीकानेर देहात ने खाजुवाला विधानसभा मे पोकरण परमाणु परिक्षण के 20 वीं वर्षगाँठ को शौर्य दिवस के रूप में उपखण्ड पूगल के जाट धर्मशाला में समारोह हुआ।
जिसमें संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। उनके पदचिन्हो पर ही आज देश प्रधानमञी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व देश तरक्की कर रहा है। आज युवा शक्ति के बदौलत ही भारत का विश्व में नाम है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ भागीरथ मुण्ड ने कहा युवा शक्ति का देश की उन्नति में बड़ा हाथ है आज का युवा मोदी जी के साथ है भाजयुमो पुरे राजस्थान में युवा शक्ति को जाग्रत कर रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद ने कहा खाजुवाला विधानसभा मे भाजपा सरकार के बदौलत आज शिक्षा का स्तर बढ़ा है। आज पुरे राजस्थान मे शिक्षा का स्तर अच्छा हुआ। शिक्षा से ही देश का भविष्य को सुधार सकती है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम भाटी ने कहा परमाणु परिक्षण मे महान वैज्ञानिक व मिसालमैन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पुरे विश्व मे भारत का गौरव बढाया।
सम्मेलन मे पोकरण से कलश भरकर लाई मिट्टी का पूजन किया गया। उसके बाल कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश की मिट्टी से सभी का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया।सम्मेलन में शुरूआत में वंदेमातरम गीत से की गई श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व एपीजे अब्दुल कलाम की चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्वलित किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व सैनिक महेन्द्र सिंह फौजी ने की, मुख्य अतिथि ससदीय सचिव एवं खाजुवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद, भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ भागीरथ मुण्ड, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम भाटी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजेश पारीक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष व खाजुवाला विधानसभा प्रभारी देवीलाल मेघवाल खाजुवाला विधानसभा विस्तारक नन्दलाल प्रजापत, भाजपा मण्डल खाजुवाला भवरदास स्वामी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष छतरगढ इन्द्र कुमार ओझा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बीछवाल भवानी सिह को साफा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान सम्मेलन में पूर्व सैनिक महेन्द्र सिंह का सम्मान किया गया।
भाजयुमो बीकानेर देहात उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेमसिह पवार, भाजयुमो मण्डल खाजुवाला अध्यक्ष धर्मेन्द्र पुनिया, भाजयुमो मण्डल पूगल राजुसिह सोढा, भाजयुमो मण्डल छतरगढ अध्यक्ष कालुसिह भाटी, सम्मेलन संयोजक अरविंद, सरपंच मुलसिह, सुरेन्द्र सिंह, जुगल राठी, महादाराम मेघवाल, नरेन्द्र सारण, जसुदान चारण, राजाराम सहु, मनीराम ज्याणी, युसुफ खा, गुलशेर खा, जोगेन्द्र सिह, शंकर मेघवाल के साथ खाखाजुवाला विधानसभा के भाजयुमो पदाधिकारी भाजपा पदाधिकारी महाविद्यालय छात्र व एबीवीपी के पदाधिकारी शामिल हुए।