Advertisement Carousel

रायपुर के बस स्टैंड से फिर पकड़ाया गांजा तस्कर

रायपुर / उरला पुलिस ने एक आरोपित से 29 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

कुछ दिनों पूर्व उरला पुलिस द्वारा लगभग पहले पांच क्विंटल एवं 50 किलो गांजा पकड़ा गया था। उन्ही आरोपियों से पूछताछ पर कुछ अहम जानकारी हाथ लगी थी। इधर, आज सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बैगों में काफी सारा गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है। उक्त सूचना पर उरला पुलिस तत्काल मौके पर रवाना हुई। सूचना की तस्दीक की गई। वहां पर एक व्यक्ति खड़ा था और उसके पास तीन बैग तथा एक थैला था।

पुलिस को देखकर वह घबरा कर भागने की कोशिश कर रहा था जिसे पुलिस पार्टी द्वारा त्वरित घेराबंदी कर पकड़ा गया। उस संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी में तीन बैग तथा एक थैला में भरा हुआ गांजा मिला। जिसका वजन 29 किलोग्राम कीमती लगभग कीमती 2.90 लाख रूपये है। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी गांजा का कई खेपों का सप्लाई उड़ीसा से उ.प्र. के अलग-अलग जगहों में कर चुका है और हर बार पुलिस से बच निकलने की बात भी स्वीकार किया।

आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमाण्ड भेजा जा रहा है। उरला पुलिस के द्वारा लगातार नशे के कारोबार करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुये आरोपियों की धरपकड़ की प्रक्रिया जारी है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में उनि श्रवण मिश्रा, आर.2620 अर्जुन रात्रे, आर.512 शाहबुद्दीन आर.1070 पियुश धु्रव आर.2165 नरेश प्रधान की भूमिका सराहनीय रहीं।

error: Content is protected !!