Advertisement Carousel

CM डॉ. रमन ने चिरिमिरी में लाईवलीहुड कॉलेज सहित 461 करोड़ रूपये की दी सौगात

कोरिया / मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने विकास यात्रा के दौरान आज कोरिया जिले के चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित विशाल आम सभा में 461 करोड़ 88 लाख रूपये की सौगात दी।

इनमें 32 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत के 40 कार्यो का लोकार्पण एवं 429 करोड़ 68 लाख 08 हजार रूपये के 43 कार्यो का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही 25 हजार 608 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 63 करोड़ 9 लाख रूपये से अधिक की सामग्री का वितरण किया। मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने जिन 5 बडे कार्यो का लोकार्पण किया। उनमें 9 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत के निर्मित हुडिका जलाशय, 8 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत के अंजनी जलाशय में नवीन नहर कार्य, 3 करोड 78 लाख रूपये की लागत के नवनिर्मित लाईवलीहुड कॉलेज भवन, 01 करोड़ 87 लाख रूपये की लागत के नगर पालिका निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 01 में नवनिर्मित मंगल भवन और 01 करोड़ 14 लाख रूपये की लागत के जिला अस्पताल मे निर्मित ट्राजिस्ट हॉस्टल भवन का लोकार्पण शामिल है। इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ.सिंह ने 5 बडे कार्यो का भूमिपूजन किया। इनमें 379 करोड़ 16 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में 02 लेन चौडीकरण, 5 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से चिरमिरी में निर्मित होने वाले लाईवलीहुड कॉलेज भवन एवं छात्रावास 5 करोड़ 11 लाख रूपये की लगात से अंजन नाला पर निर्मित होने वाले बडा पुल, 3 करोड़ 11 लाख रूपये की लागत से हर्राटोला से गुदरू रोड पर निर्मित होने वाले बडा पुल और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2 करोड़ 20 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले सलका से नवापारा तक सड़क मार्ग शामिल है।

error: Content is protected !!